फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव को सड़क पर पटक-पटककर मार डालने वाले सनकी और शातिर हत्यारे विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अवस्था में उसे अभिरक्षा में लेकर तत्काल शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वारदात के महज छह घंटे के भीतर इस खौफनाक हत्याकांड का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद शुरुआती पूछताछ में एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया है। 

शातिर हत्यारे विराज ने मासूम आरव की जान लेने के लिए पहले तमंचे से गोली मारने की खौफनाक साजिश रची थी। वह अपने साथ अवैध तमंचा लोड करके ही बदायूं से शिकोहाबाद आया था।




Firozabad Child Murder: Accused Planned to Shoot Toddler Aarav, Killed Him by Throwing Him on Road

विराज उर्फ जितेंद्र पाठक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दोपहर के वक्त जब वह आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर सुनसान गली में ले गया, तो उसने पहले बच्चे को गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन दिन के उजाले में गोली की आवाज होने पर तुरंत पकड़े जाने के डर और ऐन वक्त पर प्लानिंग में आई अड़चन के कारण उसकी यह साजिश नाकाम हो गई। इसके बाद सड़क पर पटक-पटककर मार डाला था।


Firozabad Child Murder: Accused Planned to Shoot Toddler Aarav, Killed Him by Throwing Him on Road

मुठभेड़ के बाद जानकारी देती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

दोपहर में वारदात को अंजाम देने के बाद जब पुलिस ने रात करीब 8:30 बजे के बाद भुड़ा भरतरा रोड पर घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख शातिर कातिल ने सरेंडर करने के बजाय उसी लोड तमंचे को निकाल लिया, जिससे उसने दोपहर में आरव की हत्या की साजिश रची थी। उसने उसी अवैध असलहे से पुलिस टीम पर सीधे जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

 


Firozabad Child Murder: Accused Planned to Shoot Toddler Aarav, Killed Him by Throwing Him on Road

मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


अस्पताल के वार्ड में लगाने लगा नारे

हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने इमरजेंसी वार्ड में अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। अस्पताल के बेड पर लेटे-लेटे ही शातिर और सनकी हत्यारा विराज अचानक जोर-जोर से जय श्रीराम के नारे लगाने लगा। कराहने और दर्द के बजाय अस्पताल परिसर में कातिल की इस अजीबोगरीब हरकत और चीख-पुकार को सुनकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और वहां मौजूद मरीजों के तीमारदार सन्न रह गए। 

 


Firozabad Child Murder: Accused Planned to Shoot Toddler Aarav, Killed Him by Throwing Him on Road

मासूम आरव की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


वार्ड में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अस्पताल के गाडों ने कड़ी मशक्कत के बाद सनकी हत्यारे को डांट-फटकार कर शांत कराया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके पैरों का उपचार शुरू किया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें