कासगंज के सहावर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ और थाना सहावर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात गांव कनोई में दबिश देकर क्लोन आईडी के जरिए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक अपराधी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अकील सैफी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के डाटा में सेंध लगाकर लोगों की क्लोन आईडी तैयार करता था। फिर उसके जरिए पैसे लेकर लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाता था।

आरोपी के खिलाफ सहावर थाने में आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसटीएफ इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी से तीन मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक इंटरनेट डोंगल, एक वाई-फाई डिवाइस, एक प्रिंटर, एक टैबलेट और एक कार बरामद की गई। बरामद उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें।

एसटीएफ और पुलिस की टीम अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों के फर्जी आधार कार्ड तैयार किए हैं। साथ ही उसने किन-किन लोगों का डाटा क्लोन आईडी तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया है।

एसटीएफ लखनऊ की टीम के साथ स्थानीय पुलिस ने गांव कनोई में दबिश देकर क्लोन आईडी से आधार कार्ड बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे डिजिटल उपकरण भी बरामद हुए हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। -ओपी सिंह, एसपी, कासगंज

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *