
गिरफ्तार सोमेश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a38bca62b4c1801af0cdcb6″,”slug”:”man-killed-during-temple-aarti-in-agra-accused-says-he-avenged-father-s-humiliation-2026-06-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: बदले की आग में मंदिर में बहा दिया खून, इसलिए आरती करते समय प्रदीप को मारी गोली; हत्यारोपी ने उगला राज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गिरफ्तार सोमेश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के जैतपुर के रूपपुरा गांव में 18 जून को संतोषी माता मंदिर में आरती करते समय प्रदीप मिश्रा (42) की गोली मारकर हत्या की गई थी। शनिवार देर रात कमतरी पुल पर हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी सोमेश पाराशर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा ने बताया चैकिंग के दौरान रोकने पर आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर बीहड़ में कूदकर भाग रहा था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने पर वह घायल हो गया। गिरफ्तार किए गए सोमेश से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सोमेश ने पुलिस को बताया बीते साल साल फरवरी में पिता कन्हैयालाल पाराशर को मारपीट कर गांव में बेइज्जत किया था।