मंडी समिति ने बरौली अहीर मंडी को चालू करने की कवायद शुरू कर दी है। बरौली अहीर मंडी के नाम से लाइसेंस लेकर कलुआराम मंडी में व्यापार कर रहे 14 व्यापारियों को नोटिस भेजे हैं। दूसरी ओर मंडी परिसर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य भी शुरू कर दिया है।

बरौली अहीर मंडी शुरू कराने के लिए व्यापारियों ने दो बार आंदोलन किया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। बरौली अहीर मंडी के संचालन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला ने बसई में सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले और कलुआराम मंडी उप स्थल परिसर में अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यापारियों के साथ बैठक की।

उन्हें बरौली अहीर मंडी में व्यापार के लिए हर सुविधा देने के वादे के साथ प्रेरित किया। इसके साथ ही मंडी समिति को अधिकारियों को ऐसे व्यापारियों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी दी, जिससे कि वह फिर से अवैध रूप से व्यापार करें तो कार्रवाई की जा सके।

मंडी सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बरौली अहीर मंडी के लाइसेंस से कलुआराम मंडी में व्यापार करने वाले 14 व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बरौली अहीर मंडी में व्यापार शुरू नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। बरौली अहीर मंडी में साफ-सफाई व जनसुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *