अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Fri, 15 May 2026 09:01 AM IST

एटीएस ने बाराबंकी के दानियाल अशरफ और कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार किया था। दोनों जेल भेजे गए थे। बृहस्पतिवार से एटीएस ने छानबीन करने के लिए दोनों संदिग्ध आतंकियों को कस्टडी रिमांड पर लिया है।


UP: Six locations in UP and several Hindu leaders were targeted

संदिग्ध आतंकी कृष्णा मिश्रा और दानियाल अशरफ
– फोटो : amar ujala



विस्तार

पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर देश विरोधी साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकियों ने एटीएस की पूछताछ में कई राज उगले। उनके निशाने पर यूपी के आधा दर्जन स्थान और कई हिंदूवादी नेता थे। उन स्थानों पर विस्फोट करने और नेताओं की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। जांच एजेंसी आरोपियों से पूछताछ कर और जानकारी जुटा रही है।

एटीएस ने बाराबंकी के दानियाल अशरफ और कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार किया था। दोनों जेल भेजे गए थे। बृहस्पतिवार से एटीएस ने छानबीन करने के लिए दोनों संदिग्ध आतंकियों को कस्टडी रिमांड पर लिया है।

ये भी पढ़ें – एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज, राजा भैया की पत्नी भानवी की अर्जी पर कोर्ट ने दिया था आदेश



ये भी पढ़ें – पंकज चौधरी ने घटाई फ्लीट, साइकिल से विधानभवन गए सुरेश खन्ना; ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ और उनके मोबाइल से मिले सुबूतों से स्पष्ट हुआ है कि आरोपी यूपी के छह जगहों पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनमें से कुछ स्थानों पर हिंदूवादी पार्टियों के कार्यालय भी हैं।

इनकी आरोपियों ने रेकी भी की थी जिसके वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी को भेजे थे। एटीएस आरोपियों को इन स्थानों पर लेकर भी जाएगी। मामले में आरोपियों से लंबी पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *