उत्तर प्रदेश का बौद्ध सर्किट आस्था के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2025 में 77.40 लाख से अधिक घरेलू पर्यटकों ने प्रदेश के बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। सारनाथ, कपिलवस्तु, श्रावस्ती और संकिसा के बाद अब कौशांबी बौद्ध श्रद्धालुओं की पहली पसंद बन गया है। वर्ष 2025 में प्रदेश का बौद्ध सर्किट श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा केंद्र बना।
राज्य के 12 पर्यटन सर्किटों में बौद्ध सर्किट एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पर्यटन विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और विभिन्न परियोजनाओं से पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं का विकास भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। बुद्ध की नगरी के रूप में प्रसिद्ध कौशांबी ने पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित किया है।
