भरतकूप थाना क्षेत्र के लोहिया गांव में बुधवार को एक दुल्हन ने दूल्हे के हाथ कांपने पर शादी से मना कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। लोहिया गांव निवासी कलावती देवी का विवाह बांदा के अमलौर गांव निवासी संजय से तय था। बुधवार शाम को बारात पहुंची। दूल्हे संजय के हाथों में चावल और फूल रखे जाते ही वे कांपने लगे।
यह देखकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। परिजनों के समझाने के बावजूद दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दूल्हे के हाथ कांपने के कारण ही दुल्हन ने शादी से मना किया।
