सपा ने चुनाव की रणनीति के लिए जिस एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था, उसके साथ अनुबंध खत्म कर दिया है। इस एजेंसी के साथ ही पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अनुबंध किया था। यह कंपनी आई-पैक है(इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी) जिसके साथ प्रशांत किशोर का जुड़ाव है। 

इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस में पूछे जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे पास उतना पैसा नहीं है कि भुगतान कर सकें। साथ ही उन्होंने कुछ एजेंसियों का नाम लेते हुए कहा कि जानकारों ने उन्हें इन्हें हायर करने का सुझाव दिया है। 

सपा अध्यक्ष ने लगाए आरोप 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने आज वोट की लूट की है, कल आरक्षण की लूट करेगी। भाजपा के दस नंबरी मॉडल ने लोकतंत्र को जकड़ लिया है। एक विचारधारा विशेष के अधिकारियों, मुनाफाखोर धन्नासेठों और ठेकेदारों का डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग (लोकतांत्रिक अपराध गैंग-डीसीजी) बन गया है।

अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह के हालात का सामना किया, उसी तरह की स्थितियों का सामना 2022 में यूपी में सपा ने किया था। तमाम बूथों और विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों में केंद्रीय बलों को लगाकर पोलिंग बूथों से एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया। रिवाल्वर दिखाकर महिलाओं को वोट देने से रोका गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें