अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Sat, 13 Jun 2026 10:23 AM IST

लखनऊ के ईको गार्डन में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर से आए युवाओं ने प्रदर्शन किया। भर्ती परीक्षाओं, आरक्षण, कोचिंग संस्थानों और शिक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई गई। प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग समूह मौजूद रहे, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।


UP: Multiple protests in the capital under the banner of 'Cockroach'; youth say—we were the ones who raised ou

राजधानी में ‘कॉकरोज’ की आड़ में अनेकों प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में शुक्रवार को प्रदेशभर से आए युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भले ही प्रदर्शन सबका था लेकिन दर्शन सिर्फ कॉकरोच जनता पार्टी का नजर आया। ईको गार्डन में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आने से पहले तक युवा अलग-अलग समूहों में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए।


प्रयागराज से आया युवाओं का समूह वहां हॉल में बंद कराई गई कोचिंग और उनके शिक्षकों को प्रदर्शन की अनुमति न मिलने से नाराज था। वहीं, पूर्वांचल के कई जिलों से आए अभ्यर्थियों में अधिकतर लेखपाल भर्ती और यूपीएसआई परीक्षा में गड़बड़ियों के विरोध में थे। 

एक समूह आरक्षण लागू ना होने से नाराज दिख था। कुछ और थे जो सीबीएसई और नीट के विषयों को उठा रहे थे। हालांकि, अभिजीत के आने के बाद सारे समूह एक जगह जमा हो गए। अभिजीत दीपके के चारों तरफ घेरा बनाकर बैठ गए। करीब 40 मिनट तक भाषणबाजी के बाद जैसे ही अभिजीत निकले, ईको गार्डन भी खाली हो गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *