बरेली जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि देश की जनता ने पिछले 12 वर्षों में बार-बार यह साबित किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाते हैं और सरकार केवल शासन नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनती है, तब जनता उसका साथ भी देती है। कहा कि 12 वर्ष की यह यात्रा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रही है। इसका बड़ा उदाहरण बरेली का नाथ कॉरिडोर है, जिसने जनपद कि भव्यता को बढ़ाने का काम किया है।

शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि आंवला में लिलौर झील का विकास ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा है। नवाबगंज में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण हुआ, जहां गरीब श्रमिकों के बच्चे अच्छी शिक्षा ले रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सर्वाधिक इलाज करने में बरेली अव्वल रहा। तहसील बहेड़ी में 133 एकड़ में मेगा फूड पार्क का निर्माण किया गया। तहसील नवाबगंज में 114 एकड़ भूमि पर सरदार बल्लभ भाई पटेल एंप्लॉयमेंट जोन बनाने का कार्य किया गया है, जो विकास की कहानी बयां कर रहा है।

यूपी और सीबीएसई बोर्ड के मेधावियों का भी जिक्र किया। कहा कि सीबीएससी बोर्ड में बरेली कि बेटी मानवी पटेल ने 96.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर और आईसीएससी बोर्ड में रंजना पाराशर ने 99.60 प्रतिशत अंकित प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। प्रभारी मंत्री ने नए राज्यमार्ग के निर्माण, डिजिटल इंडिया, जीएसटी संग्रह के साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, स्वच्छ भारत मिशन अभियान, जल जीवन मिशन. सौभाग्य योजना के बारे में भी जानकारी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *