अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Fri, 10 Jul 2026 11:40 AM IST

आगरा में राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 225 नए अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों में राशन की दुकानों के साथ जनरल स्टोर और कॉमन सर्विस सेंटर भी संचालित किए जा सकेंगे।


225 Annapurna Buildings to Be Constructed for Ration Distribution in Agra

राशन दुकानों से किया जाएगा अनाज वितरण, फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार

आगरा की ग्राम पंचायतों में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 225 नए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इन भवनों में सरकारी राशन की दुकानों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही डीलर जनरल स्टोर और कॉमन सर्विस सेंटर संचालित कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें-   सुभाष बाजार हादसा: 100 कर्मचारी, बुलडोजर और एसडीआरएफ भी बेबस, 48 घंटे बाद भी नहीं मिली गंगा देवी

जिले की 590 ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्र में 1,253 राशन की दुकान हैं। अब राशन की दुकानों को निजी भवनों से हटाकर सरकारी दुकानों में शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। इसके लिए ग्राम समाज की भूमि पर सरकारी अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं। वर्ष 2023-24 में 75 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण मनरेगा के तहत कराया गया था। अब 2026-27 के लिए 225 दुकानों के निर्माण के प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें 150 के लिए जमीन मिल गई है। 75 के लिए तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें-    UP: कोठी मीना बाजार विवाद में डीएम आगरा को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, निर्माण पर उठे सवाल

खुद के भवन में होंगी राशन की दुकानें

जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि राशन की दुकानों को निजी भवनों से खुद की दुकानों में लाया जा रहा है। इसके लिए अन्नपूर्णा भवन तैयार हो रहे हैं। इस साल 225 का प्रस्ताव भेजा है। इनमें ग्रामीणों की सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटर और जनरल स्टोर भी खोलने की योजना है। 

ये भी पढ़ें-    पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें