राजधानी लखनऊ से एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर जाने वाली बसों का किराया सामान्य बसों की तुलना में 18 रुपये महंगा होगा। लखनऊ से कानपुर तक के लिए यह किराया 155 रुपये तय किया गया है। दूसरी ओर नेशनल हाईवे से कानपुर जाने वाली बसों के किराये में 14 रुपये की कमी की जाएगी। अब यह किराया 123 रुपये होगा। मंगलवार से ये किराया लागू कर दिया जाएगा।

यह निर्णय सोमवार को हुआ है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि अभी लखनऊ से कानपुर जाने पर साधारण बसों का किराया 137 रुपये लगता है। एक्सप्रेसवे पर बस के आने-जाने पर 1405 रुपये टोल देना पड़ेगा। ऐसे में प्रति यात्री किराया 155 रुपये तय किया गया है। 

इसके साथ ही कानपुर के लिए जो बसें पहले चारबाग बस अड्डे से चलती थीं, वह अब आलमबाग से चल रही हैं। लिहाजा दूरी कम हो गई है। दूसरी ओर हाईवे से जाने वाली बसों को मात्र 95 रुपये टोल देना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए हाईवे से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 137 से घटाते हुए 123 रुपये कर दिया गया है।

आलमबाग से प्रमुख स्टॉपेज का नया किराया










































































स्टॉपेज दूरी किराया
गौरी बाजार 11 किमी 17 रुपये
बंथरा 17 किमी 25 रुपये
बनी 22 किमी 32 रुपये
सैरामऊ 26 किमी 37 रुपये
आशा खेड़ा 31 किमी 43 रुपये
नवाबगंज 37 किमी 59 रुपये
अजगैन 41 किमी 67 रुपये
दही चौकी 52 किमी 82 रुपये
उन्नाव बाईपास 55 किमी 86 रुपये
गदन खेड़ा 60 किमी 92 रुपये
शेखपुर 64 किमी 97 रुपये
आजाद मार्ग 67 किमी 101 रुपये
झकरकटी 84 किमी 123 रुपये



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *