Seven wagons of goods train derailed at Sindurva on Lucknow-Varanasi rail section main track remains safe

अमेठी में मालगाड़ी पटरी से उतरी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर खाद कारखाने जा रही मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। हादसा सुबह पांच बजे के बाद हुआ। राहत की बात रही कि वैगन पलटे नहीं और बड़ा रेल हादसा टल गया। 


रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रभावित हिस्से की घेराबंदी कर ट्रैक बहाली का काम शुरू कराया गया। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी। सिंदुरवा के पास अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए। 

चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी, जिससे स्थिति और गंभीर नहीं हुई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि साइडिंग ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते इंडोरामा उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग फिलहाल प्रभावित हो गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *