जालौन के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रिंकू सिंह राही को प्रशासनिक फेरबदल के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट उरई के पद पर तैनात किया गया है। हाल के दिनों में वह कई विवादों को लेकर चर्चा में रहे थे। उनके तबादले को जिले में चर्चित घटनाक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है।
रिंकू सिंह राही के खिलाफ हाल ही में जालौन ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन ने गंभीर आरोप लगाए थे। ब्लॉक प्रमुख का आरोप था कि एसडीएम ने उनके साथ अभद्रता की, धक्का दिया और थप्पड़ मारने का प्रयास किया। मामला तूल पकड़ने के बाद इसकी जांच अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजीव राज को सौंपी गई थी।
