टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी परिजनों ने तय कर दी। गोदभराई और तिलक भी हो गया। इसके बाद युवती और युवक में नजदीकियां हो गईं। अब युवक ने दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। युवती की मां की शिकायत पर युवक, उसके पिता और भाई बहन समेत कुल सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताया कि उसने अपनी बेटी (19) की शादी नौरंगपुर निवासी जैनेंद्र गौतम से तय की है। आठ मार्च को तिलक और नौ मार्च को गोदभराई हो चुकी है। चार जून को शादी होनी थी। आरोप है कि शादी तय होने के बाद जैनेंद्र ने उसकी बेटी से शारीरिक संबंध बना लिए। अब दहेज में सोने की तीन अंगूठी और कार की मांग करने लगा। समझाने पर भी नहीं माना।
