
आलमबदी आजमी की फाइल फोटो
– फोटो : एक्स
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a61811d2edb7784880dd98d”,”slug”:”azamgarh-news-five-time-mla-alam-badi-passes-away-2026-07-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 90 साल की उम्र में कहा अलविदा; आजमगढ़ की इस सीट से पांच बार जीते”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आलमबदी आजमी की फाइल फोटो
– फोटो : एक्स
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे आजमी ने अपने गृह जनपद आजमगढ़ में अंतिम सांस ली।
आलमबदी आजमी को उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख व्याप्त है। उनके निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी गई।