अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी भी साइबर ठगों के निशाने पर हैं। जनपद में पिछले एक साल में साइबर ठगी के करीब 15 से 16 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से करीब 3 से 4 मामलों में खुद पुलिसकर्मी ही लाखों की ठगी का शिकार हुए हैं। पूर्व सैनिक व अन्य सरकारी कर्मियों से भी ठगी की गई है। ऐसे में आम आदमी इन ठगों से कैसे बच सके।
साइबर ठग कब कहां और किसे अपना शिकार बना लें, कुछ भी कहा नहीं जा सकता। पुलिस विभाग में ठगी के अधिकतर मामले विभागीय छवि के चलते बाहर नहीं आते बल्कि अंदरूनी कार्रवाई चलती है। जब मामले सामने आते हैं, तो सवाल जरूर उठता है कि जिन पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही साइबर ठगों का शिकार बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें – Sawan 2026: जानें कब शुरू हो रहा सावन का पवित्र महीना, शिवालय हुए तैयार; रुद्राभिषेक की बुकिंग शुरू