Man hacked to death with an axe by brother over house construction dispute IN ETAWAH

etawah murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर थाना इलाके के चिकनी गांव में मंगलवार सुबह मकान निर्माण के विवाद में एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के तीन घंटे बाद मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। 


घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने एसओ विपिन मलिक और कस्बा इंचार्ज कौशल किशोर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से रोक दिया। पांच घंटे की मान-मनौव्वल के बाद एसओ और कस्बा चौकी चार्ज के निलंबन के आश्वासन पर परिजन माने और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

विनय कुमार उर्फ वकील (53) अपने मकान के कुछ हिस्से की छत डलवाने की तैयारी कर रहे थे। दीवार की जगह को लेकर उनका चचेरे भाई रामकुमार से करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। रामकुमार उस जगह को अपनी बताता था, जबकि राजस्व दल की नाप-जोख में वह विनय की जमीन पर पाई गई थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *