राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आम लोगों से प्रकृति व जलस्रोतों को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहने की अपील की। उन्होंने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच संकल्प भी दिलाए।




इन संकल्पों में एक पेड़ मां के नाम लगाना, पेड़ों की सुरक्षा, जल संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करना और प्रकृति के अनुरूप जीवन शैली अपनाना शामिल है। सीएम ने टोटी चोरी करने और पानी बर्बाद करने वालों को टोकने की बात कही। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले के मौसम चक्र में बदलाव आया है। इससे किसान सर्वाधिक प्रभावित होंगे और खाद्यान्न संकट खड़ा हो सकता है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *