वाराणसी और सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कई चिकित्साधिकारियों का सोमवार रात तबादला कर दिया गया है। विभाग के विशेष सचिव रंजन कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।
वाराणसी का नया सीएमओ मिर्जापुर मंडल के अपर निदेशक डॉ नरेंद्र सिंह को बनाया गया है। सिद्धार्थ नगर का सीएमओ वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय के डॉ संजय कुमार दोहरे को बनाया गया है।
इसके अलावा आठ चिकित्सा अधिकारियों को अलग अलग अस्पतालों के अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमिताव श्रीवास्तव को बनाया गया है। इसी तरह ज्यादातर अन्य अधीक्षक पहले से ही संबंधित अस्पताल में कार्यरत थे।
