आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी प्रमुख शिवालय दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, जबकि धार्मिक परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने रातभर शहर के चारों शिवालयों की परिक्रमा कर बल्केश्वर महादेव मंदिर में हाजिरी लगाई।

 




Crowds of devotees thronged Shiva temples on second Monday of Sawan

शिव मंदिर में भक्तों की भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सावन के चारों सोमवार को होने वाली धार्मिक परंपराओं के तहत रातभर परिक्रमार्थियों के कदम नहीं थमे, पूरी रात चलते हुए शहर के चारों प्रमुख शिवालयों की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर बाबा को जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 


Crowds of devotees thronged Shiva temples on second Monday of Sawan

भक्ति में डूबे श्रद्धालु।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


भोर होते-होते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं के मुख से निकल रहे हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।

 


Crowds of devotees thronged Shiva temples on second Monday of Sawan

दीप प्रज्ज्वलित करतीं श्रद्धालु।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर महादेव मंदिर में बाबा का चंदन व देसी-विदेशी फूलों से शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और प्रसाद अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

 


Crowds of devotees thronged Shiva temples on second Monday of Sawan

भक्ति के उल्लास में डूबे श्रद्धालु।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


वहीं, मनकामेश्वर, रावली, राजेश्वर, कैलाश और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी इस बार अधिक भीड़ रही। सुबह से ही शिवभक्त जल और पूजा सामग्री लेकर मंदिरों की ओर पहुंचते रहे।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें