UP: 70 year old man married 70 year old woman, villagers helped him, the matter came into discussion

70 year old man married
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 …कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, यह बात सीतापुर जिले के सकरन क्षेत्र के एक दंपती पर सटीक बैठती है। गड़वाडीह गांव में एक आश्रम है। यहां बिसवां तहसील के कस्बा निवासी मनोहर लाल (70) रहते हैं।

करीब एक वर्ष पूर्व महिला राम देवी (70) आश्रम पहुंचीं। जिसके बाद दोनों में जान पहचान हुई। सोमवार को दोनों ने एक-दूसरे के साथ आगे का जीवन संग बिताने का फैसला किया। मनोहर लाल का कोई जीवन साथी नहीं था।

वहीं, राम देवी भी अकेली थीं। इसी वजह से दोनों ही लोग बिसवां तहसील के गड़वाडीह आश्रम में रहते थे। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों लोगों की शादी करवाई। इस जोड़े की इच्छा है कि बची हुई जिंदगी एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी से बीत जाए। शादी के बाद भी यह बुजुर्ग जोड़ा आश्रम में ही रहेगा। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें