up Assembly Speaker Satish Mahana said that SIR was formed only to correct discrepancies in voter list

वोटर लिस्ट पर कई राजनीतिक दल सवाल उठाते हैं। कमियां गिनाते हैं। संशोधन की बात पर कहते हैं एसआईआर क्यों लाए। खुद कहते हैं कि मतदाता सूची गड़बड़ है, जबकि गड़बड़ी ठीक करने के लिए ही एसआईआर को लाया गया है। चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर अच्छा कदम है। जिन लोगों के नाम नहीं होने चाहिए, उनके हटाए जाएंगे। यह कहना है प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का, जो बृहस्पतिवार को सिकंदरा स्थित एक होटल में प्रांतीय खत्री सभा की सहगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि खत्री समाज को उद्यम, विनम्रता और सेवा को बनाए रखने के साथ संस्कार, समरसता और संगठन के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। समाज का उत्थान करने वाला ही नेता कहलाता है। यदि हम एकजुट रहकर कार्य करें तो किसी भी क्षेत्र में का नेतृत्व कर सकते हैं। मनोरंजन या सामाजिक दिखावे की बजाय हमें स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज के कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित खत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *