{“_id”:”68240cac032ea13863042fa0″,”slug”:”up-bjp-will-start-tiranga-yatra-in-the-state-from-today-cm-will-flag-it-off-this-event-will-continue-till-2-2025-05-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, सीएम ने झंडी दिखाकर किया रवाना, 23 मई तक चलता रहेगा यह आयोजन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Tiranga Yatra in UP: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा 23 मई तक अलग-अलग जिलों में चलेगी।
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ। – फोटो : amar ujala
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न पूरे प्रदेश भर में मनाया जाएगा। प्रदेश भाजपा ने इसके लिए वृहद कार्यक्रम तैयार किया है।
Trending Videos
इसी कड़ी में बुधवार को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कालीदास मार्ग स्थित आवास से सीएम ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा 1090 चौराहे तक जाएगी। तिरंगा यात्रा प्रदेश भर में 23 मई तक अलग-अलग स्थानों से निकाली जाएगी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। सीएम द्वारा प्रदेश स्तर पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किए जाने के बाद भाजपा 15 मई को महानगरों में यह यात्रा निकालेगी।
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak participates in the ‘Bharat Shaurya Tiranga Yatra’
He says, “We thank the central leadership and PM Modi for conducting this Tiranga Yatra to express gratitude for the courage and sacrifice of our Armed forces. The army… pic.twitter.com/zbmmIfhBKA