07:26 AM, 23-Apr-2026

क्या कम्पार्टमेंट परीक्षा होगी?

जो छात्र एक या दो विषय पास नहीं कर पाए हैं, वे कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन मुख्य परीक्षा के परिणामों की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद किया जाता है, जिसकी तारीख की घोषणा आज रिजल्ट के दौरान होगी।

07:21 AM, 23-Apr-2026

मार्कशीट में इन बातों को जरूर जांचें

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।

  • नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि
  • माता-पिता का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक और ग्रेड
  • पास/फेल स्टेटस
  • अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

07:13 AM, 23-Apr-2026

UP Board 12th Result 2026: पिछले साल किसने किया टॉप?

2025 में 12वीं के टॉपर्स

रैंक विद्यार्थी का नाम अंक 
1 महक जायसवाल 97.20%
2 साक्षी 96.80%
2 आदर्श यादव 96.80%
2 शिवानी सिंह 96.80%
2 अनुष्का सिंह 96.80%
3 मोहिनी 96.40%

07:08 AM, 23-Apr-2026

UP Board 12th Result 2026: स्कोरकार्ड में ये डिटेल्स जरूर चेक करें

  • परीक्षार्थी का नाम और पिता का नाम।
  • स्कूल का कोड और रोल नंबर।
  • प्रत्येक विषय में ग्रेड और थ्योरी/प्रैक्टिकल के अंक।
  • अंतिम परिणाम (Pass/Fail/Distinction)।

07:04 AM, 23-Apr-2026

UP Board Result 12th Result: पिछले साल का ओवरऑल रिजल्ट

2025 में इंटरमीडिएट का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था। इसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।

  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 86.37%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 76.60%

06:45 AM, 23-Apr-2026

UP Board 12th Result 2026: सफलता के लिए अनिवार्य अंक

यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में पास होने के लिए हर परीक्षार्थी को 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। व्यावहारिक (Practical) और लिखित परीक्षा, दोनों में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

06:31 AM, 23-Apr-2026

UP Board 12th Result 2026: कब हुई थी परीक्षा?

इस बार प्रदेशभर में स्थित 8,033 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में किया गया। रिकॉर्ड समय में कॉपियों की जांच के बाद आज दोपहर चार बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा होगी।

06:25 AM, 23-Apr-2026

UP Board 12th Result: सीधे मोबाइल पर देखें रिजल्ट

रिजल्ट के समय भारी ट्रैफिक से बचने के लिए अमर उजाला का रिजल्ट पेज सबसे बेहतर विकल्प है। बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें, जिससे रिजल्ट घोषित होते ही सबसे पहले बिना देरी के परिणाम देख सकें।

यहां करें पंजीकरण…

06:08 AM, 23-Apr-2026

UP Board 12th Result: मार्कशीट पाने का आसान तरीका

  • अमर उजाला की वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • होमपेज पर ‘UP Board Class 12 Result 2026‘ टैब पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  • आपका डिजिटल स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।

01:04 AM, 23-Apr-2026

UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे, यहां देखें सबसे पहले अपना परिणाम

आज शाम 4 बजे यूपी बोर्ड प्रेस कॉन्प्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेगा। इस साल इंटर की परीक्षा में कुल 24,79,352 छात्रों ने पंजीकरण कराया था हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 13,03,012और छात्रों की संख्या  11,76,340 है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें