{“_id”:”67b618f6f1a9975ffa096735″,”slug”:”up-board-exam-dgp-said-dm-sp-should-set-up-integrated-help-desk-police-personnel-will-be-deployed-at-the-ce-2025-02-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी बोर्ड परीक्षा: डीजीपी बोले- डीएम-एसपी स्थापित करें इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क, केंद्रों पर तैनात होंगी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार – फोटो : amar ujala
विस्तार
डीजीपी प्रशांत कुमार ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी डीएम और एसपी से जिले में इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया ताकि ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, आईटी गैजेट्स एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है। केंद्रों के प्रवेश स्थलों पर अभ्यर्थियों की तलाशी में सहयोग के लिए महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
Trending Videos
डीजीपी ने कहा कि डीएम से समन्वय स्थापित कर परीक्षा केंद्रों का एसपी स्वयं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थलीय भ्रमण करें। संभावित भीड़ आदि परिस्थितियों पर विचार कर पुलिस बल दिया जाए। केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं होने दिया जाये। औचक निरीक्षण के दौरान वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी के संचालित होने की जांच की जाए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी फुटेज के साथ ही राउटर डिवाइस के क्रियाशील होने की जांच की जाए। प्रश्नपत्रों को केंद्रों तक पहुंचाने एवं परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को गंतव्य स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने हेतु आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाये। यूपी 112 को तैनात किया जाए। यातायात को सुगम बनाए रखा जाए। सीबीएसई की परीक्षाओं पर भी सतर्क दृष्टि रखी जाए।