लखनऊ। राजधानी ने यूपी बोर्ड के रिजल्ट में पूरे प्रदेश में अपनी बादशाहत साबित की है। 89.17 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लखनऊ की पाै बारह (भाग्य खुलना) हो गई है। लखनऊ प्रदेश में पहले स्थान पर है। हाईस्कूल के मेधावियों ने भले ही उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में टॉप न किया हो लेकिन 75 जनपदों में 92.90 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ प्रदेश में 14वां स्थान हासिल किया है। इस वर्ष इंटरमीडिएट में 51,724 और हाईस्कूल में 49,969 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पिछले वर्ष लखनऊ ने इंटरमीडिएट के रिजल्ट में प्रदेश में 48वां और 10वीं में 16वां स्थान हासिल किया था।

अद्रिजा, आरोही और सुभान अली जिले में अव्वल

इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेस की अद्रिजा और आरोही ने 96.17 फीसदी अंक हासिल करके संयुक्त रूप से प्रदेश में 10वां और जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं इंटरमीडिएट में एसकेडी एकेडमी के सुभान अली ने 95 फीसदी अंक लाकर जनपद में पहला स्थान हासिल किया है।

10वीं में बेटे और 12वीं में बेटियों का दबदबा

लखनऊ। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में बेटियाें ने फिर से एक बार अपना जलवा बिखेरा है। हालांकि इस बार बेटों का प्रदर्शन भी अच्छा है। हाईस्कूल की जनपद स्तरीय मेरिट में बेटे और इंटरमीडिएट में बेटियों का दबदबा है। जनपद स्तर पर हाईस्कूल में इस बार पहले दस स्थान पर 18 मेधावी हैं। इनमें 10 छात्र और आठ छात्राएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट स्तर पर जिले के टॉप-10 में कुल 15 मेधावी हैं। इनमें 11 बेटियां और चार बेटे शामिल हैं। (माई सिटी रिपोर्टर)

लखनऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत

वर्ष हाईस्कूल इंटरमीडिएट

2026 92.90 89.17

2025 92.78 81.17

2024 89.94 90.49

2023 92.5 76.5

2022 91.85 92.16

2021 100 100

2020 89.00 81.64

2019 91.26 89.26

2018 83.94 91.24

हाईस्कूल के जनपद टॉपर

रैंक नाम विद्यालय प्राप्तांक

1 अद्रिजा चौरसिया, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम 96.17%

1 आरोही सिंह, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम 96.17%

2 आर्यन लोदवाल, एसएस भूपति सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज 95.67%

3 दिव्या पाल, बाल निकुंज इंटर कॉलेज, श्रीनगर 95.50%

4 आदित्य कुशवाहा, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम 95.17%

5 अविका सिंह, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम 95.00%

6 यश वर्मा, बाल निकुंज इंटर कॉलेज, श्रीनगर 94.83%

6 नितिन मोदी ट्रिनिटी एकेडमी लखनऊ 94.83%

7 उज्ज्वल, बाल गाइड इंटर कॉलेज, गोसाईंगंज 94.33%

7 दिव्यांश तिवारी, बाल निकुंज इंटर, कॉलेज श्रीनगर 94.33%

8 आरव सिंह, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम 94.17%

8 अंश शर्मा, कॉस्मोपोलिटन इंटर कॉलेज, भरतनगर 94.17%

9 वंशिका शर्मा, बाल निकुंज इंटर कॉलेज, श्रीनगर 93.83%

9 जानवी वर्मा, बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी, बेलीगारद 93.83%

10 बेबी यादव, हीरालाल यादव गर्ल्स इंटर कॉलेज 93.67%

10 वर्तिका श्रीवास्तव, बाल निकुंज इंटर कॉलेज, श्रीनगर 93.67%

10 आकाश तिवारी, कास्मोपोलिटन इंटर कॉलेज, भरतनगर 93.67%

10 शिवम श्रीवास्तव बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, पल्टन छावनी 93.67%

इंटरमीडिएट के जनपद टॉपर

रैंक नाम विद्यालय प्राप्तांक

1 सुभान अली, एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम 95.00%

2 अर्ची सिंह, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम 93.00%

3 भैरवी मौर्या, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम 92.40%

4 आस्था मौर्या, चित्रांश विद्यापीठ इंटर कॉलेज 91.40%

5 समीक्षा राजपूत, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम 91.00%

5 अफजल अहमद, ब्राइट सन पब्लिक इंटर कॉलेज 91.00%

6 आंचल गुप्ता, हीरालाल यादव गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरोजनी नगर 90.60%

7 दिव्यांशी यज्ञसेनी, एसएस भूपति सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज 90.20%

7 रिचा शुक्ला, केशरी बाल शिक्षा केंद्र इंटर कॉलेज 90.20%

8 आकांक्षा सिंह, बाल निकुंज इंटर कॉलेज, श्रीनगर 89.80%

9 अशिंका, बाल निकुंज इंटर कॉलेज श्रीनगर 89.60%

9 अर्शिया, रईन कॉस्मोपोलिटन इंटर कॉलेज, भरतनगर 89.60%

9 राज कश्यप, द ओएएफ पब्लिक इंटर कॉलेज 89.60%

9 विभा पाल, बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी 89.60%

10 अभिषेक गौतम, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज 89.40%

हाईस्कूल की जिला टाॅपर आद्रिजा और आरोही तथा इंटरमीडिएट के टाॅपर सुभान अली।

हाईस्कूल की जिला टाॅपर आद्रिजा और आरोही तथा इंटरमीडिएट के टाॅपर सुभान अली।– फोटो : अमर उजाला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *