इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 43 डिग्री पार कर गया है। सुपर अल नीनो की सक्रियता के मद्देनजर तापमान के और अधिक बढ़ने के आसार हैं। इससे गर्मी और बढ़ेगी। गुरुवार को चकेरी स्थित एयरफोर्स केंद्र में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी है। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर पश्चिमी हवाओं ने सुबह की नमी बढ़ा दी। 24 घंटे में सुबह की नमी 20 फीसदी बढ़कर 54 प्रतिशत हो गई। वहीं तपिश में दोपहर की नमी तीन प्रतिशत घट गई। इससे लू के थपेड़े तेज हो गए।




UP Weather Update: Temperature in Kanpur Crosses 43 Degrees for the First Time

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला


विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तापमान में वृद्धि बनी रहेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सुपर अल नीनो का कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।


UP Weather Update: Temperature in Kanpur Crosses 43 Degrees for the First Time

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला


यह मौसम में बदलाव, कृषि संकट और बढ़ती गर्मी के रूप में सामने आएगा। प्रदेश में तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है। इससे लू तेज होगी। यह मानसून की हवाओं को कमजोर कर देता है जिससे कम बारिश होने की संभावना रहती है।

 


UP Weather Update: Temperature in Kanpur Crosses 43 Degrees for the First Time

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला


क्या है सुपर अल नीनो

सुपर अल नीनो एक गंभीर जलवायु घटना है। यह तब होती है जब प्रशांत महासागर के पानी का तापमान सामान्य से दो डिग्री या उससे अधिक बढ़ जाता है। यह सामान्य अल नीनो का एक बहुत ही शक्तिशाली और तीव्र रूप है जो हर 10-15 साल में एक बार घटित होता है।

 


UP Weather Update: Temperature in Kanpur Crosses 43 Degrees for the First Time

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला


इन बातों का रखें ध्यान

– शरीर में हो सकती है पानी की कमी, खूब पानी पीएं

– बिना पानी पीए धूप में न निकलें, बढ़ सकता है शरीर का तापमान

– लू लगने, गर्मी लगने का खतरा अधिक, शरीर को ढंके रहें

– दोपहर 12 से तीन बजे तक बिना जरूरत बाहर न निकलें

– काले और गाढ़े रंग के कपड़े न पहनें, सफेद कपड़े पहनें तो बेहतर

– सन बर्न से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढंके रहें।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *