जानकीपुरम निवासी सरकारी विभाग में कार्यरत दिनेश कुमार का 14 वर्षीय बेटा अपनी मां के मोबाइल के मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान 10 रुपये से गेम शुरू कर लाखों रुपये जीतने का प्रलोभन का मेसेज आया। बेटे के क्लिक करते ही उसकी मां के खाते से नौ हजार रुपये कट गए।

जब दोबारा मेसेज आया कि एक बार नहीं, पुनः प्रयास करें तो खाते में पैसा नहीं था। इसलिए नहीं कटा। दिनेश कुमार ने बताया जब शाम को उन्होंने पत्नी का मोबाइल देखा तो खाते से नौ हजार रुपये कटने का मेसेज था। पत्नी से पूछा तो पता चला कि बेटा दिन में गेम खेल रहा था। उसने किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया था। इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें – जेल से छूटे आजम: नहीं गया कोई बड़ा नेता, चर्चाओं में आई ये राजनीतिक दूरी; लगने शुरू हुए राजनीतिक कयास



ये भी पढ़ें – आजम खां: जेल से आने पर भी मुश्किलें नहीं होंगी कम, ईडी और आयकर विभाग की जांच के दायरे में जौहर विवि

पुलिस ने मशक्कत करके पैसा तो खाते में वापस करवा दिया, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। दिनेश कुमार ने बताया कि कोशिश ये होनी चाहिए कि बच्चों को गेम खेलने के लिए मोबाइल न ही दें तो ज्यादा अच्छा है।

ऑनलाइन लूडो खेलते हैं तो हो जाएं सतर्क

सीतापुर रोड स्थित भरतनगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक श्याम किशोर वर्मा ने बताया कि एक दिन वह दुकान में फुरसत के समय मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो खेल रहे थे। अचानक मेसेज आया कि अगर लाखों रुपये कमाने हैं तो इस मेसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए। मेसेज हिंदी में था। उन्होंने तत्काल उस पर क्लिक नहीं किया। इस बारे में अपने बेटे को बताया। उसने सतर्क किया और बताया कि इस तरह के मेसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही पैसा कट जाता है। इसके बाद बेटे ने मोबाइल में चल रहे गूगल पे का पासवर्ड बदल दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *