यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रेलर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग हो गया। लाश की चीथड़े सड़क पर बिखर गए। दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

हादसा बदोसराय थाना क्षेत्र के रामनगर-बदोसराय मार्ग पर हुआ। बताया गया कि मूल रूप से टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव निवासी मो. इस्लाम सुबह साइकिल से रामनगर की साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। रास्ते में सीमेंट लदे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस पर वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए निकल गया।

  

इससे लाश के चीथड़े बिखर गए। सिर धड़ से अलग हो गया। घटना देखकर लोग भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया, मोहम्मद इस्लाम नियमित रूप से रामनगर की साप्ताहिक बाजार जाते थे। आज हादसे के शिकार हो गए।

उधर, पुलिस ने ट्रेलर चालक भूपेंद्र प्रताप सिंह निवासी पालापुर, कोतवाली हैदरगढ़ को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें