बरेली के आंवला क्षेत्र के रामनगला गांव में एक महिला प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार को 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने नीचे उतरने से इन्कार करते हुए अपने प्रेमी को बुलाने की जिद की। बाद में कुछ शर्तें मानने पर पुलिस ने सात घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले आई।

महिला शुक्रवार दोपहर एक बजे मोबाइल टावर पर चढ़ी थी। उसने डायल 112 पर फोन कर पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर वीनू चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल और एंबुलेंस को भी बुलाया। पुलिस ने महिला से फोन पर संपर्क किया लेकिन वह नहीं मानी। 

प्रेमी को दिल्ली से बुलाया गया 

महिला अपनी मांगें बताती रही और पुलिस उन्हें पूरा करने का प्रयास करती रही। उसके जीजा और मायके पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया। दिल्ली में रह रहे प्रेमी कृष्णपाल को भी मौके पर बुलाया गया। प्रेमी की पत्नी व बच्चे भी महिला को समझाने पहुंचे। शाम करीब सात बजे प्रेमी (कॉल पर), जीजा व इंस्पेक्टर ने महिला की कुछ शर्तें मानने का वादा किया तब वह टावर से उतरी। इनमें ससुराल वालों से जेवरात दिलाने, खर्चा देने आदि भरण-पोषण की मांगे शामिल है। 

देर शाम तक महिला का पति, सास, ससुर, जीजा, मायका पक्ष और प्रेमी भी थाने पहुंचा। इस दौरान बरेली की ओर जा रहे पशुधन मंत्री, एसडीएम विदुषी सिंह और अन्य भी मौके पर रुके। उन्होंने भी मांगे सुनीं। आंवला सीओ कहीं ड्यूटी पर गए थे इसलिए सीओ फरीदपुर संदीप सिंह व नायब तहसीलदार दीप्ति पाल भी मौके पर पहुंचीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें