राजधानी लखनऊ में इटौंजा सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद डॉक्टर प्रसूता को टांके लगाना भूल गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन महिला को डफरिन अस्पताल भेजा गया, जहां उसे टांके लगाए गए। मामले की शिकायत पर डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोकने के साथ चेतावनी जारी की गई है। मामले की जांच चल रही है।

बगहा गांव के सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि अप्रैल में पत्नी शिवानी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। आरोप है कि इसके चार दिन बाद महिला डॉक्टर ने बिना टांके लगाए ही शिवानी को डिस्चार्ज कर दिया। इस कारण हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा सीएचसी लेकर आए। हालत नाजुक होती देख डॉक्टरों ने डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने शिवानी को टांके लगाए।

सुरेंद्र का आरोप है सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और स्टाफ ने 12 हजार रुपये वसूल लिए। उन्होंने सीएमओ व थाने पर शिकायत की। इसके बाद जांच के आदेश हुए। पड़ताल में लापरवाही के आरोप सही मिलने पर संबंधित डॉक्टर को चेतावनी जारी किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। मामले की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी गई है। सीएमओ स्तर से भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *