UP News: Neighboring father and son beat up eighth grade student, threw acid on her when she screamed

अमरोहा में गश्त करती पुलिस
– फोटो : पुलिस

विस्तार


रहरा में कक्षा आठवीं की छात्रा को घर ले जाकर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया गया। घटना में छात्रा बुरी तरह झुलस गई। उसके कपड़े भी जल गए। गंभीर स्थिति में घर पहुंची छात्रा को देखकर परिजन सहम गए। छात्रा को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

मामले में गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना करके अधीनस्थों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह घटना रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। यहां पर किसान का परिवार रहता है।

रविवार की रात किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोए हुए थे। रात में करीब तीन बजे उनकी बेटी लघुशंका के लिए उठी। तभी किसी ने घर के दरवाजे पर आवाज लगाई। जैसे ही छात्रा ने दरवाजे की खिड़की (छोटा गेट) खोली, तभी गांव के पिता-पुत्र ने उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ मारपीट की। बाद में उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। घटना में छात्रा बुरी तरह झुलस गई। कुछ देर बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। छात्रा को झुलसी हालत में देखकर परिजन घबरा गए।

पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजन तुरंत उसे मेरठ ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि तेजाब के हमले में छात्रा 60 फीसदी झुलस गई है। सोमवार की दोपहर परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में छात्रा के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले प्रेमपाल व उसके बेटे योगेंद्र पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की गई। पीड़िता के परिजनों से भी बात की गई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। प्रकरण की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।– कुंवर अनुपम सिंह, एसपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *