UP Nikay Chunav 20233 BJP five Muslim candidates elected Nagar Panchayat President

मुस्लिम मतदाता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी ने भगवा लहराया है। इस बार भाजपा ने 395 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पांच मुस्लिम प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासिल अली ने बताया कि पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव में 395 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। शनिवार देर शाम तक आए नतीजों में पांच मुस्लिम प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

कुंवर बासित अली ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा जैसे दलों ने मुसलमानों के मन में भाजपा के प्रति तमाम तरह की शंकाएं पैदा की थीं। लेकिन मुसलमानों ने 2014 से लेकर अब तक यही देखा कि उसके साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। बल्कि सभी कल्याणकारी योजनाओं में वह आबादी में अपने अनुपात से ज्यादा हिस्सा पा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा की जीत इस बात का संकेत है कि अल्पसंख्यकों के मन में भाजपा को लेकर तमाम आशंकाएं समाप्त हो गई हैं। अब वे अपने विकास के लिए भाजपा को वोट कर रहे हैं। र भाजपा के प्रति उसके मन में अफवाह फैलाने वालों की राजनीतिक दुकान बंद हो गई है।

 



Source link