UP Nikay Chunav 2023 Bharatiya Janata Party has expelled 200 more rebels

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे बागियों के खिलाफ पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी की ओर से सोमवार को भी करीब 200 से अधिक बागियों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। अब तक पांच सौ से अधिक बागियों को पार्टी से बाहर किया गया है।

अवध क्षेत्र के गोंडा में छह लोगों को निष्कासित किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी व जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य राघवराम तिवारी, जिया सिंह व सुमन देवी को पार्टी से निष्कासित किया गया है। 

इसी तरह कमलेश सिंह कटरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के बागी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। वह भाजपा विधायक बावन सिंह के भाई तिरपन सिंह की पत्नी हैं। कमलेश सिंह को भी पार्टी से निकाल दिया गया है।

इसी तरह बलरामपुर जिले के गैसड़ी से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस वर्मा, तुलसीपुर से पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं जिला कार्य समिति सदस्य मुन्नू तिवारी को निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बहू के चुनाव लड़ने के कारण व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनारसी मोदनवाल को पार्टी से निष्कासित किया है।



Source link

अभी अभी की खबरें