UP Police 22 constables of roadways post removed for failing to clear jam in Varanasi

UP Police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी जिले के कैंट स्टेशन और रोडवेज क्षेत्र में जाम की समस्या को लेकर गंभीरता से काम न करने के कारण कैंट रोडवेज पुलिस चौकी के सभी 22 सिपाहियों को हटा दिया गया है। कैंट रोडवेज चौकी में नए सिपाहियों को तैनात किया गया है। कार्रवाई की जद में आने वाले 22 सिपाहियों को सिगरा थाने की काशी विद्यापीठ, नगर निगम, सोनिया और लल्लापुरा पुलिस चौकी पर तैनात किया गया है।

Trending Videos

दरअसल, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अभियान चला रखा है कि कैट स्टेशन और रोडवेज चौकी के सामने किसी भी सूरत में जाम न लगे। इस क्रम में वह लगातार कैंट रोडवेज के सामने से लेकर इंग्लिशिया लाइन तिराहा तक अक्सर पैदल निरीक्षण करते रहते हैं। पुलिस आयुक्त को लगातार सक्रियता के बावजूद रोडवेज चौकी के पुलिस कर्मियों के स्तर से जाम की समस्या के प्रति लापरवाही बरती जा रही थी। इसे देखते हुए कैंट रोडवेज चौकी के सभी 22 सिपाहियों को हटा कर उनकी जगह नए सिपाही तैनात किए गए हैं। 

सभी को उच्चाधिकारियों ने ताकीद की है कि यदि वह जाम की समस्या को लेकर लापरवाही वरतेंगे तो विभागीय कार्रवाई की जद में आएंगे। इस कार्रवाई से कमिश्नरेट के पुलिस कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मलिक ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया। केट रोडवेज क्षेत्र से प्रयागराज जाने वाली दो कार को सीज कर दो कार का उन्होंने चालान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *