UP: Seven PPS officers transferred, Sanjay Singh posted in PAC Gorakhpur sent to Basti

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार
– फोटो : amar ujala

विस्तार


डीजीपी मुख्यालय ने शनिवार को सात पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार सिंह को गोरखपुर भेजा गया है। जबकि डीजीपी मुख्यालय के चुनाव प्रकोष्ठ में तैनात अजय कुमार सिंह को गाजियाबाद में तैनात किया गया है।

Trending Videos

दरवेश कुमार को सिद्धार्थनगर से गोरखपुर भेजा गया है। गोरखपुर में तैनात नितिन तनेजा को वाराणसी कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) बनाया गया है। मुरादाबाद रेलवे में तैनात देवी दयाल को गोरखपुर में डिप्टी एसपी एलआईयू बनाया गया है।

पीटीसी सीतापुर में तैनात अनिल कुमार वर्मा को रेलवे, मुरादाबाद भेजा गया है। पीएसी, गोरखपुर में तैनात संजय सिंह को बस्ती भेजा गया है। (सुरक्षा) पंकज कुमार को पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट में भेजा गया है।

अयोध्या पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) आईपीएस पंकज कुमार को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया है। लखनऊ से एसपी (अधिसूचना) नीरज पांडेय को भी प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात किया गया है। आशुतोष द्विवेदी को प्रयागराज कमिश्नरेट से एसपी (अधिसूचना) मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

प्रदेश में शुरू हुआ एमडीए अभियान

प्रदेश के 27 जिलों में शनिवार से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत चार सितंबर तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न जिलों में करीब तीन हजार से अधिक लोगों को दवाएं खिलाई गईं। लोगों को दवा खाने के बारे में जानकारी दी गई। मिशन निदेशक डा. पिंकी जोएल ने निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ता व अन्य कर्मी दवा खिलाने के बाद सभी डाटा ई कवच पर जरूर दर्ज करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें