UP: The entire state is drenched with rain, the weather department said that dense fog may occur now, these ar

यूपी में हुई बारिश।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


प्रदेश में कड़ाके की ठंड और बदले मौसम के बीच रविवार को विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। रिमझिम बारिश का यह सिलसिला पूरे प्रदेश में देखने को मिला। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कानपुर 5.4 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अब कोहरा का प्रकोप बढ़ेगा।

Trending Videos

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को प्रयागराज में सर्वाधिक 4.8 मिमी तो वहीं वाराणसी, सुल्तानपुर, रायबरेली, गोरखपुर, बस्ती, बिजनौर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बूंदाबांदी के बाद अगले 48 घंटों में प्रदेश में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। पछुआ हवाओं से फिर से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में 15 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 28 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *