{“_id”:”6799175e3bf6efdd2e04fdf5″,”slug”:”up-two-wives-upset-with-husband-s-actions-poured-petrol-on-clothes-with-children-2025-01-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हाई लेवल बेवफाई: तीसरी शादी करने जा रहा था पति, थाने पहुंच गईं 2 बीवियां, हुआ हैरान करने वाला खुलासा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

UP: Two wives, upset with husband's actions, poured petrol on clothes with children

कोतवाली परिसर में बच्चों के साथ खड़ी महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दो पत्नियां होने के बावजूद युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया। इससे परेशान दोनों पत्नियां मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और खुद व बच्चों के कपड़ों पर पेट्रोल डाल लिया। सीओ दोनों को कोतवाली ले गईं और कार्रवाई का भरोसा दिया। एट कस्बे के लक्ष्मीनारायण पैलेस के पास रहने वाले जितेंद्र अहिरवार ने सात साल पहले जिगनी निवासी विनीता (32) से शादी की थी।

Trending Videos

उनकी पांच साल की बेटी भी है। इसके बाद उसने बजीदा गांव निवासी पूजा के परिजनों से झूठ बोला कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है और पूजा से भी शादी कर ली। आरोपी दोनों को अलग-अलग रखता था। वह मई 2024 में तीसरी शादी करने जा रहा था। तब दोनों पत्नियों ने पहुंचकर शादी रुकवा दी थी। महिलाओं का आरोप है कि 25 जनवरी को उनका पति जितेंद्र एक युवती को ले गया है।

जितेंद्र की मां व बहन उन्हें घर में नहीं घुसने दे रही हैं। मंगलवार को दोनों कलेक्ट्रेट पहुंची और अपने व बच्चों के कपड़ों पर पेट्रोल डाल लिया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों व लोगों ने रोका। सूचना पर पहुंची सीओ अर्चना सिंह दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आईं और उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को कार्रवाई का भरोसा दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें