Bareilly Weather News: बरेली में बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी है। देर रात शुरू हुई रिमझिम बारिश का क्रम बुधवार सुबह तक जारी रहा। सुबह नौ बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। 


Up weather news Drizzling rain in Bareilly

बरेली में बारिश
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरेली में बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश के साथ हुई। नौ बजे के बाद तेज बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सोमवार को रिमझिम तक सिमटे बादल मंगलवार रातभर रुक-रुककर भिगोते रहे। सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। जबकि सोमवार को दिन में तेज धूप ने लोगों को तपिश का अहसास कराया था। बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं जलभराव आफत बन गया। 24 घंटे में 27 मिमी बारिश हुई है।

Trending Videos

मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा। तेज धूप से अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम छह बजे तक लोग पसीने से तरबतर होते रहे। रात आठ बजे के बाद घने बादल घिरे। तेज हवा चली और करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई। दस मिनट तक हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। फिर कुछ देर बाद रिमझिम हुई। यह सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा। 

बुधवार को सुबह स्कूली बच्चे रिमझिम बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात का तापमान पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 87 फीसदी तक जा पहुंचा।  मौसम विभाग ने 48 घंटे तक हल्की और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *