BBA student was attacked in Gudamba Lucknow.

– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी लखनऊ के गुड़म्बा में कुर्सी रोड पर मंगलवार रात दो बजे इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के चार से पांच पूर्व छात्रों ने वर्जस्व को लेकर बीबीए के छात्र जीशान पर धारदार हथियार और लोहे की राड से हमला कर दिया। हमलावरों ने हमला करने से पहले पीड़ित की बाइक में स्कार्पियो से टक्कर मार कर गिरा दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल को साथी छात्रों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर गुडम्बा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

बिहार के चंपारन निवासी जीशान कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। जीशान अपने दोस्त आदिल और नूर आलम के साथ दो बाइक से मंगलवार रात 1090 गए थे। रात करीब दो बजे वापस लौटते समय कुर्सी रोड पर ओसियाना होटल के पास सफेद स्कार्पियो पर सवार पूर्व छात्रों ने जीशान की बाइक में टक्कर मार दी।

इससे पहले जीशान कुछ समझ पाते स्कार्पियो से उतरे युवकों ने उसपर धारदार हथियार और लोहे की राड से हमला कर दिया। बचाव में आए आदिल और नूर आलम पीटा। हमले में जीशान के सिर में कई जगह गहरे जख्म हो गए। एक हाथ फ्रेक्चर हो गया।

घायल को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर सभी आरोपी भाग निकले। साथी छात्र घायल को निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत गुडम्बा पुलिस से की है। इंस्पेक्टर गुड़म्बा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें