बदली मौसमी प्रणालियों के वजह से माहौल में नमी बढ़ने और तेज हवा चलने से शनिवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री और नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। साथ ही हवाएं अपनी सामान्य औसत गति से पांच से छह गुना अधिक तेज चलीं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार-पांच मई को हल्की, मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इस समय हवा की गति का सामान्य औसत दो से तीन घंटे प्रति किमी है लेकिन दक्षिण पूर्वी हवाएं सामान्य गति से पांच से छह गुना तेज यानी औसत 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इससे तपिश में राहत है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ धीमा पड़ गया है। इस वजह से बादलों की आवाजाही तीन के बजाय चार मई से बढ़ेगी। हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है।

मई के पहले सप्ताह में अधिक तपिश होने की उम्मीद नहीं है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर आ गया है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ भमध्य सागर और कैस्पियन सागर की नमी आती है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भी नमी आ रही है। इस दौरान शाम से लेकर अगले दिन सुबह तक बूंदाबांदी की संभावना बनी रहती है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *