आगरा के शाहदरा में पुराने कूड़ाघर पर बनाए गए बुद्ध पार्क में दीवार गिरने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक पार्क पर किए गए प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और मेयर-नगर आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया।

ये भी पढ़ें –  UP: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! पीएम मोदी ने की सराहना, क्या भारत भी उठाएगा सख्त कदम?

आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल वाजपेयी ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि बुद्ध पार्क के निर्माण कार्य में ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हुआ है। पहली ही बारिश में दीवार गिर गई, जबकि भगवान बुद्ध के पांचों शिष्यों की प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त सिरों को केवल दोबारा चिपका दिया गया है। प्रतिमा का पेंट भी उखड़ने लगा है। निरीक्षण के दौरान टाइल्स और पत्थरों की गुणवत्ता भी बेहद खराब मिली।  अधिकारी या ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल ने मांग की कि निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार के प्रमाणपत्रों और कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

ये भी पढ़ें –  UP: जनसुनवाई…शिकायतकर्ताओं के लिए बनी दुखदाई, कागजों में सुलझ रहीं शिकायतें, हकीकत कुछ और ही है

मेयर पर मिलीभगत के आरोप लगाकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन्होंने राममंदिर के चंदे को नहीं छोड़ा, वह भगवान बुद्ध के नाम पर बने रहे पार्क में भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आप नेताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान मुरली बाबा, मान सिंह, तरुण भार्गव, दीनदयाल बघेल, विशाल शर्मा, योगेंद्र, किशोर बाबू, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें –  UP: अब आप भी बन सकते हैं साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट, खर्च करने होंगे 500 रुपये; आगरा विवि में शुरू हो रहा ये कोर्स

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें