गौरवमयी इतिहास के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) अब केवल पारंपरिक पढ़ाई का केंद्र नहीं रहेगा। अपनी समृद्ध विरासत को सहेजते हुए विवि ने भविष्य की तकनीक की ओर बड़ी उड़ान भरी है। चिकित्सा, ललित कला और समाज विज्ञान के इस गढ़ में अब छात्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) में एमटेक कर सकेंगे। स्नातक स्तर पर इसकी सफलता के बाद विवि अब परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएशन) स्तर पर हाईटेक कोर्स शुरू करने की तैयारी कर चुका है।


इसके साथ ही विश्वविद्यालय अब उन छात्रों के दरवाजे तक पहुंचेगा जो किन्हीं कारणों से कैंपस नहीं आ सकते। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद विवि अगले सत्र से दूरस्थ शिक्षा (ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग) के क्षेत्र में कदम रखने जा रहा है। अनुमति मिलते ही छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से चुनिंदा पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें