राम मंदिर निर्माण के लिए दान में दी गई 200 चांदी की ईंटों को लेकर उठाए गए सवालों पर अब विराम लग गया है। सिंधी समाज के नेता राजू मनवानी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आभार पत्र लिखकर बताया है कि ट्रस्ट की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण और उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों से उनकी सभी शंकाओं का समाधान हो गया है।

राजू मनवानी ने पत्र में कहा कि उन्होंने पहले राम मंदिर निर्माण के लिए दान में दी गई 200 चांदी की ईंटों के संबंध में जानकारी मांगी थी। ट्रस्ट ने मामले से जुड़े अभिलेख और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए, जिसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई।

‘इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं’

उन्होंने बताया कि सभी 200 दानदाताओं की ओर से चांदी की ईंटें तैयार कराने के लिए जौहरी को किए गए भुगतान की रसीदें भी उन्हें उपलब्ध करा दी गई हैं। इन दस्तावेजों से यह स्पष्ट हो गया है कि दान की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत संपन्न हुई थी और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है।

राजू मनवानी ने कहा कि अब उन्हें इस मामले में किसी अतिरिक्त स्पष्टीकरण या सफाई की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल दानदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान कराना था, जो अब पूरा हो चुका है।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि वे जल्द ही सभी 200 दानदाताओं के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के बाद इस प्रकरण को लेकर उठे सभी सवाल समाप्त हो गए हैं और दानदाताओं का विश्वास भी और मजबूत हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें