{“_id”:”66da1d6b528b147932041064″,”slug”:”uproar-over-demanding-money-in-the-name-of-aadhaar-correction-orai-news-c-224-1-ori1001-119330-2024-09-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: आधार संशोधन के नाम पर रुपये मांगने पर हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Fri, 06 Sep 2024 02:36 AM IST

जालौन। डाकघर में खुले आधार केंद्र पर नए आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन कराने के नाम पर लोगों को परेशान करने व रुपयों की मांग करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने आधार संशोधन केंद्र पर पहुंचकर जांच की।

Trending Videos

गुरुवार दोपहर प्रीति सेंगर, किरन, आरती, वंदना, अर्चना, पुष्पा एसडीएम कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसडीएम हेमंत पटेल को बताया कि नगर में उप मुख्य डाकघर में वह तीन दिन से चक्कर लगा रही हैं। लेकिन उनके बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। डाकघर में प्रतिदिन कभी मशीन खराब होने की बात कहकर तो कभी टाइम न होने का बहाना बनाकर उन्हें वहां से लौटा दिया जाता है।

आरोप लगाया कि पैसे की मांग की जा रही है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार गौरव कुमार को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि सीपीयू की खराबी से आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। नायब तहसीलदार ने कहा कि वह अपने किसी कर्मचारी को कभी भी आधार बनवाने के लिए भेजेंगे। यदि रुपये लिए जाने का आरोप सही पाया जाता है तो आधार केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें