• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 1 November 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव

उत्तर प्रदेश25 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन में 17 साल की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने रेप किया। ट्यूशन टीचर अतिरिक्त पढ़ाई कराने के बहाने छात्रा को घर में रोक लेता। उसका रेप करता। उसका भतीजा इसका वीडियो बनाता।

रविवार शाम रेप का वीडियो सामने आने पर छात्रा के परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद छात्रा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीचर और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। मामला जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

बाराबंकी में सफारी ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 युवकों की मौत; साथी घायल, भंडारे से लौट रहे थे

बाराबंकी में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार सफारी ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सफारी में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई।

हादसे के बाद हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी दौरान राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना भिटरिया बस स्टॉप के पास बैसनपुरवा गांव के नजदीक हुई। पढ़ें पूरी खबर…

लखीमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, 4 राउंड फायरिंग; खेत जोतने को लेकर हुआ था विवाद

लखीमपुर खीरी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने निशाना बनाकर चार राउंड फायरिंग की। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

परिजन घर से 2 किमी की दूरी पर हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने गांव के ही 4 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। जिससे करीब छह महीने पहले खेत जोतने को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू की। घटना रविवार शाम 6 बजे नीमगांव थाना क्षेत्र के ढाखिया गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…

उमर अब्दुल्ला की शादी पर भड़के मौलाना, कहा- लड़की हिंदू, निकाह जायज नहीं

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी पर यूपी के मौलाना नाराज हो गए हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला की शादी इस्लामी शरीयत के खिलाफ है। इस्लाम में निकाह के लिए लड़का और लड़की दोनों का मुस्लिम होना जरूरी है। अगर दोनों में से कोई एक गैर-मुस्लिम है तो इस्लामी नियमों के अनुसार निकाह जायज नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा- उमर अब्दुल्ला मुस्लिम हैं, जबकि निधि राजदान गैर-मुस्लिम हैं। निधि राजदान के इस्लाम कबूल करने के बाद ही इस रिश्ते को शरीयत के अनुसार जायज माना जा सकता था। यहां पढ़ें पूरी खबर

अंबेडकरनगर में रिटायर्ड दरोगा ट्रेन के आगे कूदे, शव के टुकड़े ट्रैक पर बिखरे

अंबेडकरनगर में रिटायर्ड दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सोमवार सुबह घर टहलने निकले थे। सुबह करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कूद गए। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनका शव कई टुकड़ों में कट गया। ट्रैक पर टुकड़े बिखर गए।

घटना की सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शवों के टुकड़ों को पॉलीथीन में रखकर पोस्टमॉर्टम को भेजवाया। पुलिस ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…

मेरठ में नीला ड्रम हत्याकांड वाले घर का शुद्धिकरण, मीरा राठौर ने संगम के जल से धोया, नारियल फोड़ा

मेरठ में नीला ड्रम हत्याकांड से जुड़े किराए के मकान का रविवार को शुद्धिकरण किया गया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की मीरा राठौर समर्थकों के साथ वहां पहुंचीं। मंत्रोच्चारण के बीच मकान के गेट को संगम के जल से धोया गया और नारियल फोड़े गए। इसके बाद धूप-बत्ती जलाई गई।

मीरा राठौर ने कहा- मुस्कान और साहिल को जल्द फांसी होनी चाहिए। इन्हें जेल में सरकार का मेहमान बनाकर रखा है। मुझे जल्लाद बना दिया जाए तो मैं अपने हाथों से इन्हें फांसी दे दूंगी। हम सावित्री-सत्यवान की बात करते हैं, लेकिन इन लोगों ने रिश्ते को बदनाम कर दिया है।

शुद्धिकरण के बाद मीरा राठौर समर्थकों के साथ सौरभ राजपूत के घर पहुंचीं। उन्होंने सौरभ की मां को अहोई अष्टमी का सामान भेंट किया।

बता दें कि 3 मार्च 2025 को मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की थी। मेरठ की अदालत ने 30 सितंबर 2026 को दोनों को दोषी ठहराया था। इसके बाद 14 अक्टूबर को उन्हें मौत की सजा सुनाई गई। पढ़िए पूरी खबर…

गाजियाबाद में रेडीमेड गारमेंट दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद में शनिवार देर रात एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। भड़की आग ने देखते ही देखते पूरे बिल्डिंग को चपेट में लिया। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

सूचना पर फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। मामला लोनी थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर….

झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया: सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की; पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

झांसी में शुक्रवार को हुए वकीलों और पुलिस के बीच झड़प के बाद रविवार रात को पुलिस ने 3 सीसीटीवी फुटेज जारी किए।

दो फुटेज में नजर आ रहा है कि वकील कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। एक सिपाही भूपेंद्र अपने मोबाइल में उनकी वीडियो बना रहा है।

कुछ वकीलों ने उसका मोबाइल छीन लिया। तभी दरोगा मोहित कुमार पहुंच गए। आक्रोशित कुछ वकील दोनों को धक्का देते हुए पीटते हैं और फिर दौड़ा लेते हैं।

दरोगा मोहित की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने 4 वकीलों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, वकीलों ने भी 2 नवंबर को अनशन का अल्टीमेटम दिया है। पढ़िए पूरी खबर…

सुल्तानपुर में अफेयर के विवाद में लड़की और युवक ने आग लगाई, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

सुल्तानपुर में शनिवार देर शाम प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक लड़की और युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगते ही दोनों चीखने-चिल्लाने लगे।

परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। यहां से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर…

भाजपा ने प्रकोष्ठों का गठन किया, युवा मोर्चा की प्रदेश टीम का इंतजार बरकरार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम पार्टी के अग्रिम प्रकोष्ठों का गठन किया है। एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया है। वहीं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान को शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ और पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

विधि प्रकोष्ठ में राम प्रताप सिंह चौहान, रणजीत सिंह कुशवाहा, वासुदेव माहौर, शीतला प्रसाद गौड, शिव भगवान गोस्वामी और जयवर्धन त्रिपाठी को सह संयोजक नियुक्त किया है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link