वाराणसी26 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में ऑनलाइन फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। स्विगी के जरिए मैकडॉनल्ड्स से वेज बर्गर ऑर्डर करने वाले अधिवक्ता प्रशांत विश्वकर्मा के घर चिकन बर्गर पहुंचा दिया गया। बेटे ने जब बर्गर खाना शुरू किया तो स्वाद अलग लगा। इसके बाद पैकेट देखा गया तो उस पर चिकन बर्गर लिखा था।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. वाराणसी में वेज बर्गर की जगह डिलीवर हुआ चिकन बर्गर, स्विगी से किया था ऑर्डर

वाराणसी में ऑनलाइन फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। स्विगी के जरिए मैकडॉनल्ड्स से वेज बर्गर ऑर्डर करने वाले अधिवक्ता प्रशांत विश्वकर्मा के घर चिकन बर्गर पहुंचा दिया गया। बेटे ने जब बर्गर खाना शुरू किया तो स्वाद अलग लगा। इसके बाद पैकेट देखा गया तो उस पर चिकन बर्गर लिखा था। पढ़ें पूरी खबर…

2. वाराणसी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर वाराणसी में दिखाई देने लगा है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

3. वाराणसी में अर्नब तूफान से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में पानी भरने का खतरा

वाराणसी में मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट ले ली। अर्नब चक्रवात के असर से सुबह से ही शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। तापमान गिरने के साथ ही लोगों को अब सर्दी का एहसास होने लगा है। सुबह वाराणसी का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। पढ़ें पूरी खबर…

4. वाराणसी में अक्टूबर में बढ़े डेंगू के 52 मरीज, पिछले साल के मुकाबले 35% कम थे केस

वाराणसी में डेंगू को लेकर सितंबर तक राहत की तस्वीर थी, लेकिन अक्टूबर में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 4 अक्टूबर तक जिले में डेंगू के 60 मरीज मिले थे। वहीं, 30 अक्टूबर तक यह संख्या बढ़कर 112 हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

5. वाराणसी में किशोरी के अपहरण-यौन शोषण के दोषी को सजा

वाराणसी की विशेष पॉक्सो अदालत ने किशोरी के अपहरण और यौन शोषण के मामले में कैंट निवासी तनवीर खान को दोषी ठहराया है। विशेष न्यायाधीश नितिन पांडेय की अदालत ने गुरुवार को उसे 20 साल कठोर कारावास और 40 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। पढ़ें पूरी खबर…

6.काशी में लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक, चेतगंज की 140वीं नक्कटैया मेले का आयोजन

वाराणसी में करवाचौथ के दिन नक्कटैया मेले का आयोजन किया गया। मेले में शूर्पणखा की नाक काटने की लीला का मंचन हुआ। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मूसलाधार बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। रात करीब 10:30 बजे जैसे ही लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी, पूरा इलाका जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर…

7. BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग का चौथे दिन, छात्रों ने किया यज्ञ

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरने का चौथा दिन रहा। इस दौरान आंदोलनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ के जरिए छात्रों ने कामना की कि प्रशासन उनकी मांग को समझे और छात्रसंघ बहाली पर जल्द सकारात्मक फैसला ले। पढ़ें पूरी खबर…

8. महिला नौकरी भी करे और घर भी संभाले, आखिर कब-तक?:BHU की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उठा बराबरी का सवाल

महिला ऑफिस में भी काम करे और घर लौटकर रसोई से लेकर बच्चों और परिवार की पूरी जिम्मेदारी भी संभाले, आखिर यह व्यवस्था कब तक चलेगी? जब नौकरी महिला और पुरुष दोनों कर रहे हैं तो घर की जिम्मेदारी भी दोनों की क्यों नहीं? पढ़ें पूरी खबर…

9. IMS BHU में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 147 पद खाली:नवंबर में हो सकती है तैनाती

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 147 पद खाली हैं। इनमें सबसे अधिक 88 पद बीएचयू अस्पताल में रिक्त हैं। वहीं, ट्रॉमा सेंटर में 54 और डेंटल फैकल्टी में पांच पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

10. ATS से ट्रेनिंग लेने वाले सिपाही को गोली मारी, वाराणसी में तस्करों को पकड़ने गए थे

वाराणसी में शुक्रवार देर शाम ATS से ट्रेनिंग लेने वाले लंका थाने के सिपाही को तस्करों ने गोली मार दी। सिपाही को तीन गोलियां लगीं। एक गोली हाथ, जबकि 2 कमर के ऊपरी हिस्से में लगी हैं। सिपाही को गंभीर हालत में BHU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

  • सुबह 8 बजे से, भारत विकास परिषद काशी शाखा की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पीएमओ कार्यालय के सामने गुरुधाम मेगा स्टार क्लीनिक में।
  • सुबह 9 बजे से, महामना सभागार, मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र पर ओड़िया भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक पहचान के निर्माण का पुनः अन्वेषण विषयक द्वितीय दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
  • सुबह 10 बजे से, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हरहुआ में परिवहन मेला का आयोजन।
  • सुबह 10 बजे से, पांचवां तल, सेमिनार रूम, भारत अध्ययन केंद्र में इतिहास, स्मृति और अभिलेखागार विषय पर द्वि दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन। सुबह 10 बजे।
  • दोपहर 12 बजे से, आर्य महिला पीजी कॉलेज में एलुमनी एसोसिएशन का वार्षिक समारोह सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का सम्मान
  • दोपहर 3 बजे से, सिटी स्टेशन से राजातालाब मेमू ट्रेन लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर।
  • दोपहर 3 बजे से, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के मुख्य आतिथ्य में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह शृंगेरी मठ महमूरगंज में।
  • शाम 4 बजे से, अंतर-विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र पर भारतीय रेडियोलॉजिकल एवं इमेजिंग एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश चैप्टर) की 38वीं वार्षिक बैठक का उद्घाटन समारोह।
  • शाम 4:30 बजे से, वैदिक विज्ञान केंद्र पर जेंडर इन फोकस भारत में लैंगिक विकास, अंतर्संबंधिता एवं नवीन संभावनाओं पर पुनर्विचार विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सत्र



Source link