Varanasi News in Hindi: चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव में 5 जुलाई को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष की जांच शनिवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने किया। टीम ने साक्ष्य एकत्र करने के साथ दोनों पक्षों के लोगों से घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। इस दाैरान घटना के बारे में ग्रामीणों से बात की। पूछताछ के दौरान घटना के कारणों, संघर्ष की शुरुआत और उसके बाद की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही टीम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों, क्षेत्र में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों से भी जानकारी ली।
Trending Videos
