Vegetable vendor dies after being hit by a train



इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन के पास गुरुवार शाम सब्जी विक्रेता की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार को पैसेंजर ट्रेन में बैठाकर घर लौट रहा था। शाम करीब छह बजे रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान कस्बा इकदिल के मोहल्ला निगोह निवासी सफीक अली (38) के रूप में हुई है। सफीक इकदिल बाजार में सब्जी की दुकान लगाता था। सफीक अपने पीछे पत्नी जैनब और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *